हर महीने पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और मरोड़; यह अनुभव लगभग हर महिला को होता है। मासिक धर्म दर्द यानी डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) बहुत आम है और कुछ महिलाओं में यह इतना तेज़ होता है कि रोज़मर्रा के काम रुक जाते हैं।
लेकिन एक ज़रूरी बात जो अक्सर नज़रअंदाज़ हो जाती है, हर पीरियड दर्द एक जैसा नहीं होता। कुछ दर्द सामान्य होता है, लेकिन कुछ दर्द शरीर के अंदर किसी गहरी समस्या का संकेत हो सकता है जो आगे चलकर फर्टिलिटी (fertility) पर असर डाल सकती है।
इस लेख में हम आपको period pain relief ke liye घरेलू उपाय, योगासन, सही खानपान और वो संकेत जो बताते हैं कि डॉक्टर से मिलना कब ज़रूरी है, बताएंगे।
पीरियड में दर्द क्यों होता है?
पीरियड्स के दौरान गर्भाशय (uterus) अपनी अंदरूनी परत को बाहर निकालने के लिए सिकुड़ता है। यह सिकुड़न प्रोस्टाग्लैंडिन (Prostaglandin) नाम के हार्मोन जैसे पदार्थ की वजह से होती है। जितना ज़्यादा प्रोस्टाग्लैंडिन, उतना ज़्यादा दर्द।
दर्द आमतौर पर पीरियड शुरू होने से 1-3 दिन पहले शुरू होता है और 2-3 दिन में कम हो जाता है। यह प्राइमरी डिसमेनोरिया (Primary Dysmenorrhea) है, यानी बिना किसी अंदरूनी बीमारी के होने वाला दर्द।
लेकिन जब दर्द किसी बीमारी जैसे एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), एडेनोमायोसिस (Adenomyosis), PCOS या फाइब्रॉइड (Fibroids) की वजह से हो, तो उसे सेकेंडरी डिसमेनोरिया (Secondary Dysmenorrhea) कहते हैं, और इसमें डॉक्टर की ज़रूरत होती है।
Period Pain से तुरंत राहत के असरदार घरेलू उपाय
एक शोध, जिसमें 9,144 महिलाओं पर सर्वे किया गया, के अनुसार, 61.5% महिलाएं पीरियड दर्द में हीट थेरेपी (Heat Therapy) को अपनाती हैं। यहाँ कुछ सरल और सुरक्षित periods me pain relief tips in hindi दी जा रही हैं:
1. गर्म सिकाई (हीट थेरेपी)
पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड (heating pad) 15-20 मिनट रखें। इसे पीरियड क्रैम्प्स (Period Cramps) के लिए सबसे पहला और आसान उपाय माना जाता है। इससे गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता हैं और दर्द कम होता है।
2. अदरक और हल्दी की चाय
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (curcumin) पीरियड दर्द को काफी हद तक कम कर सकता है। अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण होते हैं। दोनों को पानी में उबालकर एक कप चाय बनाएं।
3. हल्की एक्सरसाइज और टहलना
दर्द में आराम करना स्वाभाविक लगता है, लेकिन 10-15 मिनट की धीमी वॉक या स्ट्रेचिंग से पेल्विक एरिया (pelvic area) में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) बढ़ता है। इससे मासिक धर्म दर्द में राहत मिलती है।
4. मैग्नीशियम से भरपूर खाना
मैग्नीशियम (Magnesium) मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। बादाम, केला, डार्क चॉकलेट और हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ पीरियड्स से कुछ दिन पहले से ही खाना शुरू करें।
5. पर्याप्त पानी पिएं
पीरियड्स के दौरान पानी की कमी से ब्लोटिंग (bloating) और दर्द बढ़ता है। दिन में 8-10 गिलास गुनगुना पानी पिएं और ठंडे पेय से बचें।
पीरियड दर्द में फायदेमंद योगासन
नियमित योग से पीरियड क्रैम्प्स में उल्लेखनीय कमी आती है। ये आसन बेहद कारगर हैं:
- बालासन (Child’s Pose): पेट और पीठ की मांसपेशियों का तनाव कम करता है।
- सुप्त बद्ध कोणासन (Reclining Butterfly): पेल्विक मसल्स को रिलैक्स करता है।
- कैट-काउ पोज़ (Cat-Cow Pose): रीढ़ और पेट में ब्लड फ्लो बढ़ाता है।
क्या खाएं, क्या न खाएं?
| खाएं | न खाएं |
| हरी सब्ज़ियाँ, केला, अनार | जंक फूड, फ्राइड चीज़ें |
| ओमेगा-3 (Omega-3) युक्त खाना | कैफीन (चाय, कॉफी ज़्यादा) |
| बादाम, अखरोट | ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक |
| मैग्नीशियम युक्त भोजन | प्रोसेस्ड फूड, मीठा |
4 संकेत जो बताते हैं, दर्द सामान्य नहीं है
कई महिलाएं सालों तक मासिक धर्म दर्द सहती रहती हैं। लेकिन कुछ दर्द एंडोमेट्रियोसिस, एडेनोमायोसिस, PCOS या फाइब्रॉइड का लक्षण हो सकता है, जो आगे चलकर गर्भधारण पर असर डालते हैं।
अगर नीचे दिए लक्षणों में से कोई भी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें:
1. दर्द इतना तेज़ हो कि पेनकिलर भी काम न करे।
2. पीरियड्स के बाद भी पेल्विक दर्द बना रहे।
3. हर साल दर्द बढ़ता जा रहा हो।
4. बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग हो या खून के थक्के आएं।
एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित लगभग 50% महिलाओं को गर्भधारण में दिक्कत होती है। इसलिए असामान्य दर्द को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है।
निष्कर्ष
गर्म सिकाई, हल्दी-अदरक की चाय, बालासन और मैग्नीशियम से भरपूर खाना Periods pain में बहुत मदद कर सकते हैं।
लेकिन अगर दर्द असामान्य हो, हर महीने बढ़ता जा रहा हो, या गर्भधारण में दिक्कत आ रही हो, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। Oasis Fertility के विशेषज्ञ फर्टिलिटी डॉक्टर आपकी पूरी जाँच करके सही इलाज देंगे। 16+ साल के अनुभव और 1 लाख+ सफल बेबी बर्थ के साथ, Oasis Fertility आपके पास है, आज ही अपना अपॉइंटमेंट बुक करें।

