![](/wp-content/uploads/2018/10/Frame-1171277672.png)
फर्टिलिटी क्लिनिक की भेंट लेते समय एक दम्पति को फर्टिलिटी विशेषज्ञ से निम्न 10 सवाल पूछने चाहिए
![फर्टिलिटी क्लिनिक की भेंट लेते समय एक दम्पति को फर्टिलिटी विशेषज्ञ से निम्न 10 सवाल पूछने चाहिए](https://oasisindia.in/wp-content/uploads/2022/05/Oasis-10-reasons-Blog-Banner2.jpg)
1. हमें गर्भधारण करने से क्या रोक रहा है?
निदान सबसे आवश्यक कदम है। जब कोई दंपत्ति फर्टिलिटी सेंटर की मुलाकात लेता है, तो प्रारंभिक चरण में रक्त परीक्षण, स्कैन, दम्पति के चिकित्सा इतिहास पर ध्यान देना, पिछले चिकित्सा और उपचार के रिकॉर्ड को देखना, वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को समझना आदि शामिल हैं। दोनों पुरुष और महिला साथी फर्टिलिटी जाँच से गुजरते है जिससे फर्टिलिटी विशेषज्ञ को वन्ध्यत्व के कारण का पता लगाने में मदद मिलती है।
2. क्या जीवनशैली में बदलाव हमें गर्भधारण करने में मदद कर सकता है?
कभी-कभी, वजन कम करना, व्यायाम करना और उचित आहार लेना दम्पतिओं को प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण करने में सक्षम बनाता है। यह फर्टिलिटी उपचार की सफलता दर में भी सुधार कर सकता है।
3. हमें कौन सा फर्टिलिटी उपचार करवाना चाहिए?
फर्टिलिटी उपचार एक बहुत ही व्यक्तिगत उपचार योजना है और यह दम्पति से दम्पति में भिन्न होता है। फर्टिलिटी उपचार के मामले में एक आकार सभी के लिए काम नहीं करता है। ओव्यूलेशन इंडक्शन, आईयूआई जैसे बुनियादी उपचारों से लेकर आईवीएफ, आईसीएसआई, प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक परीक्षण आदि जैसे उन्नत फर्टिलिटी उपचार तक, दंपति की स्वास्थ्य स्थिति, उम्र, जीवन
शैली और अन्य कारणों के आधार पर कई उपचार उपलब्ध हैं। दंपति के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि किस तरह का उपचार उन्हें गर्भ धारण करने में मदद करेगा। दंपति को पहले से ही पूरी उपचार प्रक्रिया के बारे में स्पष्टता होनी चाहिए।
4. उपचार की सफलता दर क्या है?
उपचार कराने से पहले दम्पति को उस विशेष उपचार की सफलता दर का पता होना चाहिए। हालांकि सफलता दर दम्पति से दम्पति में उनकी आयु, स्वास्थ्य की स्थिति, अंडे और शुक्राणु की गुणवत्ता आदि के आधार पर भिन्न होती है। दंपति को गर्भधारण की संभावना का अंदाजा होना चाहिए। यथार्थवादी अपेक्षा रखना हमेशा बेहतर होता है।
5. क्या फर्टिलिटी उपचार के कोई दुष्प्रभाव हैं?
उपचार के दुष्प्रभावों को समझना अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। कुछ महिलाओं में फर्टिलिटी दवाएं मतली, दर्द, मूड स्विंग्स आदि का कारण बन सकती हैं। इसलिए, उपचार शुरू करने से पहले दंपति को संभावित दुष्प्रभावों और जटिलताओं के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए।
6. जुड़वाँ होने की क्या संभावना है?
आईवीएफ उपचार के परिणामस्वरूप कभी-कभी 1 से अधिक बच्चे हो सकते हैं। कई जन्मों की संभावना पर चर्चा करने से दंपति को कई तरह से मदद मिल सकती है। उन्हें पता होना चाहिए कि एक गर्भधारण करने के कई तरीके हैं और आईवीएफ से हमेशा जुड़वां और ट्रिप्लेट नहीं होते हैं।
7. यदि हम गर्भधारण करने में असमर्थ हैं तो क्या डोनर उपचार का कोई विकल्प है?
कुछ दम्पतिओं के लिए, गर्भावस्था को प्राप्त करने के लिए दाता शुक्राणु या अंडे की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए सेंटर में दाता उपचार सेवाओं की उपलब्धता की जांच करें।
8. क्या फर्टिलिटी क्लिनिक भ्रूण संरक्षण प्रदान करता है?
आईवीएफ उपचार के दौरान, कई भ्रूण बन सकते हैं लेकिन उन सभी का एक ही समय में उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए, यह जानना आवश्यक है कि क्या फर्टिलिटी सेंटर एम्ब्र्यो
क्रायोप्रिजर्वेशन सेवाएं प्रदान करता है। अतिरिक्त भ्रूणों को लिक्विड नाइट्रोजन में क्रायोप्रिज़र्व किया जा सकता है और बाद में एक और गर्भावस्था को प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जा सकता है या यदि यह सायकल विफल हो जाती है, तो भ्रूण, महिलाओं के ओवेरियन स्टिमुलेशन की परेशानी से गुजरे बिना, एक और फ्रोज़न एम्ब्र्यो ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए उपलब्ध होगा।
9. हमें उपचार के लिए स्वयं को कैसे तैयार करना चाहिए?
फर्टिलिटी उपचार कराने से पहले कई क्या करें और क्या न करें है, जिसके बारे में व्यक्ति को पता होना चाहिए।
10. उपचार का मूल्य क्या होगा?
मूल्य पहलू पर स्पष्टता प्राप्त करना अत्यधिक आवश्यक हो जाता है। कभी-कभी, आईयूआई या आईवीएफ के सिर्फ एक सायकल से सफलता संभव नहीं हो सकती है। दंपति की स्थिति के आधार पर, गर्भावस्था को प्राप्त करने में भी 1 सायकल से अधिक का समय लग सकता है। मूल्य के बारे में उचित विचार रखने से दंपति को फर्टिलिटी उपचार के लिए मानसिक और आर्थिक रूप से खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।
फर्टिलिटी उपचार के बारे में अपने डर, संकोच और आशंकाओं को भूल जाइए। बस किसी फर्टिलिटी विशेषज्ञ से मिलें और आत्मविश्वास और सकारात्मक मानसिकता के साथ अपनी माता-पिता बनने की यात्रा शुरू करें। माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं!
![](/wp-content/uploads/2018/10/form-title.png)
![](/wp-content/uploads/2024/11/consult_popup_img.webp)
fill up the form to get a
Free Consultation
Avail 0% interest on EMI
All Procedures | No Upper Limit
How we reviewed this article:
- Current Version
- May 26, 2022 by Oasis Fertility